फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गैंगस्टर के आरोपी की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। छजलैट थाने की पुलिस ने रम्पुरा निवासी गैंगस्टर सतेंद्र उर्फ नकली की 5 लाख 71 हजार 250 रुपये कीमत की संपत्ति कुर्क की गई है।
विज्ञापन

एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि छजलैट थाने में एक जून 2023 को तत्कालीन थाना प्रभारी ने गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। छजलैट के गांव रम्पुरा निवासी सतेंद्र उर्फ नकली और उसके चार अन्य साथियों को आरोपी बनाया गया था। इस मामले की जांच की गई तब पता चला कि आरोपी सतेंद्र उर्फ नकली ने अपराध से अर्जित धन से गांव मधवापुर में एक जमीन खरीदी है। इसके बाद संपत्ति जब्तीकरण के लिए रिपोर्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश की गई थी। जहां से आदेश होने के बाद मंगलवार को तहसीलदार कांठ की मौजूदगी में एसओ छजलैट अर्जुन त्यागी की टीम ने गांव मधवापुर में गैंगस्टर सतेंद्र उर्फ नकली की जमीन को कुर्क कर दिया। वहां बोर्ड लगवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें