फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डाॅ.आंबेडकर की जयंती पर जगह-जगह निकाली शोभायात्रा

Wed, 15 Apr 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरजन नगर। भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को सुरजन नगर वह उसके आसपास के गांव में जगह-जगह कार्यक्रम कर शोभायात्रा निकाली गई। सुरजन नगर में डॉ भीमराव अंबेडकर धर्मशाला पर यज्ञ किया गया। यज्ञ के बाद प्रसाद वितरण कर बाबासाहब की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ ग्राम प्रधान वीर सिंह व पूर्व प्रधान पति नरेश कुमार ने फीता काटकर शुभारंभ किया। शोभायात्रा झंडा चौक से प्रारंभ होकर ताज बाजार, बस स्टैंड, गांधी आश्रम,वोवला कुआं शिव मंदिर, रविदास धर्मशाला, डाकखाना होती हुई अंबेडकर धर्मशाला पर पहुंच कर समाप्त हुई। शोभायात्रा का ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में ग्रामीणों विभिन्न झांकियों के साथ डीजे की धुन पर नीला झंडा लहराते हुए एक-दूसरे पर गुलाल की वर्षा करते हुए चल रहे थे। सुबोध कुमार, नृपेंद्र भारती, धर्मेंद्र भारती, ऋषिपाल सिंह, सोनू कुमार, मास्टर आदित्य सागर, सुभाष सिंह आदि उपस्थित थे। ग्राम लालपुर पीपलशाना में बाबा के फोटो पर माला पहनकर शोभायात्रा निकाली गई। ग्राम दुल्लापुर में भी बाबा की जयंती पर कार्यक्रम किए गए। समाजसेवी राजकुमार सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा के फोटो पर माल्यार्पण किया। सनी राज, अवधेश कुमार, सत्येंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें