फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी में चैत्र नवरात्र पर निकाली शोभायात्रा

Mon, 31 Mar 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन से देवी भक्तों ने मां शैलपुत्री की आराधना कर सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही काफी संख्या में भक्तों ने व्रत भी रखे। रविवार की दोपहर में नवरात्र महोत्सव महिला मंडल के तत्वावधान में चैत्र नवरात्र पर कुंदरकी में महिलाओं ने कलश शोभायात्रा निकाली। कलश यात्रा रविवार दोपहर नगर के मोहल्ला पश्चिमी सादात स्थित मां काली के थान से शुरू हुई जो मुख्य बाजार से होते हुए चामुंडा देवी स्थल पर पहुंची। यहां पर चामुंडा देवी की परिक्रमा करने के उपरांत कलश यात्रा भुर्जी वाली गली से होते हुए मोहल्ला नूरूल्ला स्थित प्राचीन शिवमंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुई। शिवमंदिर में विधि विधान के साथ कलश स्थापित किए गए। कलश यात्रा में देवी मां के नौ स्वरूपों के अलावा भगवान श्रीकृष्ण, हनुमान जी, गणेश जी आदि की झांकियां शामिल रहीं। इसी बीच सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं रहीं। वहीं झांकियों की साजसज्जा शिव कुमार वर्मा का योगदान रहा। कलश यात्रा में नवरात्र महोत्सव महिला मंडल की अध्यक्ष डॉ कुसुम वर्मा, मंजू ठाकुर, वीरवती आर्य, मिथलेश दिवाकर, मुन्नी राजपूत, रेनू अग्रवाल, आशा शर्मा, मंजू तिवारी, काजल सागर, तनु चंद्रा आदि महिलाएं रहीं। सुरक्षा और शांति व्यवस्था को पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें