फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खाद्य पदार्थों की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशनों पर और ट्रेनों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जांच के लिए रेलवे ने अभियान शुरू किया है। इसे फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स नाम दिया गया है। इसके तहत बुधवार को मंडल के शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों की पेंट्री कार में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, जिनकी मोबाइल वैन प्रयोगशाला में त्वरित जांच की गई।
विज्ञापन

विभिन्न खाद्य पदार्थों के 17 पैकेट आइटम एवं 13 नमूने खुले खाद्य पदार्थ (सब्जी, चावल, दाल, मसाले, चाय एवं रिफाइंड ऑयल) को मानक के अनुरूप पाया गया। स्टेशन के खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को गुणवत्तापूर्ण सुरक्षित एवं स्वच्छ खाद्य पदार्थों की बिक्री करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि किसी खाद्य सामग्री में मिलावट पाई गई तो रेलवे संबंधित विक्रेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। जांच टीम में रेलवे मुख्यालय से आए खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार श्रीवास्तव, सुगत कीर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन शाहजहांपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र राज मौर्य, अनिल प्रताप सिंह, नरेंद्र शर्मा, सीएमआई मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। जांच टीम ने (13006) पंजाब मेल और (13152) कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस की पेंट्री कार से नमूने लिए। डीआरएम अजय नंदन ने बताया कि रेल यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत यह अभियान चलाया जा रहा है। मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर इस प्रकार औचक जांच कराने की कार्ययोजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें