फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल के बंदी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला जेल में एक बंदी की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। संभल के सिरसी गांव निवासी शमशाद (40) एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य मामले में जेल भेजे गए थे। कुछ दिन बाद ही उसकी तबीयत खराब होने लगी थी। जेल प्रशासन ने चेकअप कराया तो टीबी की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से शमशाद का टीबी का इलाज चल रहा था। बुधवार रात हालत बिगड़ने पर शमशाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें