फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: मोदी संभल से देंगे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को राजनीतिक दिशा, 19 को होगा दौरा, कार्यकर्ता उत्साहित

Sun, 11 Feb 2024 03:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को संभल जिले के दौरे पर रहेंगे। वह कल्कि धाम शिलान्यास में भाग लेंगे। उनके दौरे को लेकर तैयारियां पूरी करवाई जा रही हैं। इसके साथ ही वेस्ट यूपी के भाजपा कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं। 
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभल में आने पर एक तरफ किसानों के मसीहा समझे जाने वाले पूर्व पीएम चौधरी चरण को दिया जाने वाला भारत रत्न का सम्मान और दूसरी तरफ राम मंदिर निर्माण की सफलता का मुद्दा होगा। पार्टी के लोगों का मानना है कि प्रधानमंत्री यहीं से एनडीए के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीतिक दिशा तय करेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 19 को संभल के कल्कि धाम में आना लगभग तय हो गया है। प्रदेश स्तर पर इसकी तैयारी चल रही है। पार्टी के लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने के बाद प्रधानमंत्री कल्कि धाम के कार्यक्रम में आएंगे।

पार्टी अपने स्तर से लोकसभा की तैयारी कर रही है लेकिन संभल आने पर प्रधानमंत्री पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करेंगे। पार्टी के पास अभी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास का मुद्दा पहले से मौजूद था लेकिन प्रधानमंत्री राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को भुनाने के लिए एजेंडा सेट करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी जानती है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के काफी संख्या में लोग अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए गए हैं। यह मुद्दा उनके दिल को छू लेने वाला है। वहीं दूसरा मुद्दा किसानों के मसीहा समझे जाने वाले पूर्व पीएम चौधरी चरण को दिया जाने वाला भारत रत्न का सम्मान होगा।

स्व. चौधरी चरण सिंह के लिए पश्चिमी यूपी के लोगों की काफी हमदर्दी है। सदन में चौधरी चरण सिंह को सम्मान देने के बिंदु पर हुई चर्चा को देखते हुए यह मामला कांग्रेस के लिए काफी गंभीर होगा। सदन में चौधरी चरण सिंह के पौत्र जयंत चौधरी के बोलने पर कांग्रेस ने काफी नोकझोंक और टोकाटाकी की थी।

यह मुद्दा भी सड़क पर चुनाव के कारण छाएगा। राजनीति के जानकारों का मानना है कि प्रधानमंत्री और भाजपा दोनों संवेदनशील मुद्दों को उठाने की कोशिश करेंगे।

राहुल गांधी मुरादाबाद मंडल से देंगे जवाब

प्रधानमंत्री के लौटने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 25 फरवरी से पहले न्याय यात्रा लेकर मंडल के चार जिलों रामपुर, मुरादाबाद, संभल और अमरोहा जाएंगे। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उठाए गए मुद्दे का सड़क से जवाब देंगे। पार्टी न्याय यात्रा की तैयारी कर रही है। 16 फरवरी को न्याय यात्रा यूपी में प्रवेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें