फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे प्राइमरी के शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राजकीय इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की कमी की समस्या को दूर करने के लिए प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार अब यह शिक्षक अपने ड्यूटी चार्ट के हिसाब से विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे की ओर से 23 सितंबर को जारी किए गए पत्र के अनुसार जिलाधिकारी ने राजकीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए निर्देश दिए थे। राजकीय विद्यालयों में रिक्त पदों के सापेक्ष वैकल्पिक व्यवस्था करके समय के अंतर्गत पाठ्यक्रम पूर्ण कराने के लिए परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाने को कहा था।
इसके तहत डीआईओएस ने 25 राजकीय विद्यालयों (हाईस्कूल-इंटरमीडिएट) में स्कूलों के निकट के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत 52 शिक्षकों को चिह्नित करके उनकी ड्यूटी लगाई है। यह शिक्षक इस सत्र के अंत तक सहयोग के लिए संबंधित विषयों में या आवश्यकता अनुसार शिक्षण कार्य कराएंगे।
विज्ञापन




स्कूल की अकेली शिक्षिका की भी लगा दी ड्यूटी
बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की लगाई गई ड्यूटी में कन्या जूनियर हाईस्कूल कुंदनपुर से प्रशांत कुमारी को लगा दिया गया है। इनके यहां कक्षा छह से आठ तक करीब 150 छात्र संख्या है और यह अपने विद्यालय में अकेली शिक्षिका हैं। इनकी ड्यूटी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज लाइनपार में हिंदी विषय पढ़ाने के लिए लगाई गई है।



महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेश हैं कि कोई भी शिक्षक अपने मूल विद्यालय से बाहर अन्य किसी विद्यालय या कार्यालय से संबद्ध नहीं किया जाएगा। स्कूलों में पहले से ही शिक्षकों की भारी कमी है और शिक्षकों को संबद्ध नहीं करने के कारण सिर्फ शिक्षामित्र के सहारे स्कूल चल रहे हैं। बेसिक के शिक्षक जीआईसी में जाकर पढ़ाएंगे तो निपुण स्कूल का लक्ष्य कैसे पूरा होगा। - राकेश कौशिक, महानगर अध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें