मुरादाबाद। पूर्व क्रिकेटर व भाजपा नेता चेतन चौहान के भतीजे कैप्टन प्रदुत चौहान ने मूंढापांडे एयरपोर्ट पर बुधवार को जेट विमान लैंड कराया। पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का पैतृक गांव मूंढापांडे है। उनके भतीजे प्रदुत चीफ पायलट हैं। बुधवार को वह एक निजी होटल के संचालक को लेकर मूंढापांडे एयरपोर्ट पर उतरे। इसकी जानकारी मिलते ही माैके पर पहुंचे लोगों ने प्रदुत चौहान का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मो. दूल्हा, रामपाल सिंह, बृजबासी, दिनेश प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।