फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर लिफ्टिंग की विजेता काजल को राज्यपाल ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में पावर लिफ्टिंग में कांस्य पदक विजेता काजल कश्यप को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्मानित किया। काजल मुरादाबाद के सिरकोई भूड़ निवासी उमेश चंद्र कश्यप की बेटी हैं। पिता ने उनकी उपलब्धि को गर्व का विषय बताया है।
विज्ञापन

काजल का कहना है कि उन्होंने अप्रैल में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में पदक जीता था। इसके बाद उन्हें खेल दिवस के उपलक्ष्य में लखनऊ के राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। काजल ने बताया कि उन्होंने स्कॉट में 175 किग्रा, बेंच में 65 किग्रा और डेड लिफ्ट में 167 किग्रा वजन उठाया था। इस प्रकार कुल 407 किग्रा वजन उठाकर उन्होंने कांस्य पदक जीता। काजल 69 किग्रा भारवर्ग की खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें