फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रांसफार्मर में खराबी आने से कोतवाली सहित कई मोहल्लों की बिजली ठप, एसडीओ दफ्तर पर प्रदर्शन

Wed, 15 Jul 2026 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। तहसील मंदिर के पास रखे ट्रांसफार्मर में खराबी आने से कोतवाली सहित कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लगातार 15 घंटे तक लोग गर्मी में बेहाल रहे। कोतवाली की भी विद्युत आपूर्ति बंद होने से कंप्यूटर नहीं चले इससे पुलिस कार्य भी प्रभावित हुआ। वहीं मोहल्लों के लोगों ने विद्युत एसडीओ दफ्तर पर प्रदर्शन किया। तहसील मंदिर के पास रखे ट्रांसफार्मर में सोमवार को रात 11:00 बजे खराबी आ गई थी। जिससे कोतवाली क्षेत्र, बड़ा बाजार, पीपल टोला सहित कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार को ट्रांसफार्मर की खराबी ठीक करने के लिए विद्युत कर्मी पहुंचे। ट्रांसफार्मर की खराबी को ठीक करने में 15 घंटे लगे। इस दौरान लोगों के विद्युत संबंधी कार्य बाधित रहे वहीं कोतवाली में भी विद्युत आपूर्ति न होने से पुलिस संबंधी कार्य कंप्यूटर आदि न चलने से बंद रहे। इस ट्रांसफार्मर की खराबी को ठीक करते समय वहां रखे दो ट्रांसफार्मर से भी संबंधित क्षेत्र आपूर्ति बंद कर दी गई जिससे बुध बाजार, आर्य समाज रोड सहित कई मोहल्लों के लोगों को भी छह घंटे तक बिना विद्युत के काटने पड़े। वहीं इन क्षेत्रों के लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल सका। इस बीच मोहल्ले के लोगों ने ट्रांसफार्मर में आए दिन खराबी होने के विरोध में एसडीओ दफ्तर पर प्रदर्शन किया। एसडीओ रंजीत सिंह से मिलकर ट्रांसफार्मर के आए दिन खराब होने से हो रही परेशानी को स्थायी तरीके से दूर करने की मांग की। लोगों का कहना था कि यदि ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड है तो उसे कम किया जाए। उन्होंने एसडीओ से सुचारू विद्युत आपूर्ति की मांग की है। इसमें इसमें पंकज गुप्ता, मनोज कुमार एडवोकेट, संजीव चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें