कुंदरकी। अनुरक्षण कार्य के चलते शनिवार को सुबह से लेकर दोपहर तक साढ़े पांच घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। गौरतलब है कि 132 केवी बिजलीघर भैसोड़ से कुंदरकी और जैतवाड़ा विद्युत उपगृहों को आने वाली हाईटेंशन लाइन से सटे पेड़ोंं की टहनियों को छांटा गया ताकि आंधी बारिश के दौरान हाईटेंशन लाइन में ब्रेक डाउन न हो सके। अवर अभियंता जयवीर सिंह ने बताया कि अनुरक्षक कार्य होने से हाईटेंशन लाइन में ब्रेक डाउन होने की आशंका काफी कम हो गई है जिससे उपभोक्ताओं को सुचारू ढंग से आपूर्ति मिल सकेगी।