फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता बना तालाब, आस पास के लोग मच्छरों से परेशान

सार

बुद्धि विहार सेक्टर 9 बी में आम लोगों का रास्ता बंद होकर गंदे पानी का बड़ा तालाब बन गया है।तालाब से निकले मच्छर शाम से ही लोगों का जीना दूभर कर देते हैं।इस मामले में कालोनी के लोगों ने आवास विकास विभाग के कर्मचारियों से शिकायत की लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। बुद्धि विहार सेक्टर 9 बी में आम लोगों का रास्ता बंद होकर गंदे पानी का बड़ा तालाब बन गया है। पांच सौ लोगों की आबादी को तालाब के चलते अब रास्ता बदलकर जाना पड़ता है। तालाब से निकले मच्छर शाम से ही लोगों का जीना दूभर कर देते हैं। इस मामले में कालोनी के लोगों ने आवास विकास विभाग के कर्मचारियों से शिकायत की लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला।
विज्ञापन

गंदे पानी के तालाब से परिवार प्रभावित
बुद्धि विहार सेक्टर 9बी निवासी अध्यापक दिनेश चौधरी ने बताया कि एक साल पहले कालोनी के बगल में खाली जमीन लोगों के आवागमन का रास्ता था। इस रास्ते के बगल में पानी निकासी के लिए नाली थी लेकिन लोगों ने नाली बंद कर दी। इसी कारण जल जमाव बढ़ता गया। कालोनी के समीप पूरनपुर गांव के लोगों के सीवर का पानी धीरे धीरे रास्ता गंदे पानी का तालाब बन गया। अब यही तालाब मच्छरों का अड्डा बन गया है। शाम होते ही मच्छर लोगों का जीना दूभर कर देते हैं।
शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं
कालोनी के रहने वाले प्रथमा बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस तालाब के पानी की निकासी के लिए दुकानदारों ने आवास विकास विभाग से शिकायत की थी। क्योंकि कालोनी आवास विभाग ने विकसित किया था लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। तालाब के चलते रास्ता बंद हो गया। अब लोगों को घूमकर जाना पड़ता है। गंदगी के चलते कालोनी के सभी लोग प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें