फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को भ्रमित न करें रानीतिक दल : अली

Wed, 10 Dec 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसवां दोराहा। नगर के बस स्टैंड स्थित यूपीका डायरेक्टर शराफत अली के आवास पर नगरवासियों को संबोधित करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंवर वासित अली ने कहा एसआईआर पूरी तरह पारदर्शित है। उन्होंने कहा कुछ राजनीतिक दल जनता को भ्रमित कर रहे हैं। जबकि हकीकत यह है कि एसआईआर अभियान के माध्यम से नए लोगों को उनके मताधिकार से जोड़ना है। प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों से अपील की वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बीएलओ को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर सहजता से अपनी प्रक्रिया पूरी करें। इस मौके पर महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष वसीम अली, शराफत हुसैन, वली मोहम्मद, अलाउद्दीन अंसारी, नसीम पाशा, मोहम्मद आकिल, मसीउल आजम, तालिब अंसारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें