मुरादाबाद। नागफनी के सैनी बस्ती नवाबपुरा निवासी राजेश (40) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। रविवार सुबह उनका शव बंगला गांव मछली बाजार में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है।
पॉलिश कारीगर राजेश के परिवार में पत्नी आशा, एक बेटा अरुण और एक बेटी निकिता है। शनिवार शाम राजेश घर से निकले थे। देर रात तक वह घर नहीं लौटे। रविवार सुबह मछली बाजार में उनका शव पड़ा मिला। नागफनी जगपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ब्यूरो