फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जानलेवा हमले में पुलिस कर्मी का बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले में में पुलिस ने पुलिस कर्मी के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कटघर के कमला विहार पीतल बस्ती निवासी अखिलेश शर्मा का उनके भतीजे अंकित शर्मा उर्फ मोंटा से सात मार्च को विवाद हो गया था। अखिलेश का आरोप है कि उसे बडे भाई अवधेश शर्मा यूपी पुलिस में तैनात हैं। दस माह पहले अवधेश का बेटा अंकित शर्मा उर्फ मोंटा अपने दो साथी अनुरुद्ध और नितिन के साथ हथियार लेकर घर के सामने खड़ा होकर गाली देने लगा था। अखिलेश ने विरोध किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। अखिलेश के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। इस मामले में आरोपी अंकित उर्फ मोंटा, अनुरुद्ध, नितिन और अंकित के पिता अवधेश के खिलाफ जानलेवा हमला, गाली गलौज और धमकी देने का केस दर्ज किया गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से सूर्यनगर लाइन में रहने वाला पाकबड़ा के गांव नगला बनवीर निवासी आरोपी नितिन फरार चल रहा था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार लिया। उसके पास से 12 बोर का तमंचा और एक कारतूस भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें