कुंदरकी। भाकियू इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनेंद्र गुर्जर के आह्वान पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन में जाने की तैयारी कर रहे राष्ट्रीय महासचिव देवेश भूषण और जिला उपाध्यक्ष अरबाज जैदी को थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचकर उनके प्रतिष्ठान पर नजरबंद किया गया। याद है कि शनिवार को भाकियू इंडिया के केंद्रीय कार्यालय डीलना मोदीनगर चलकर भोजपुर टोल प्लाजा से एकत्रित होते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनेंद्र गुर्जर का काफिला जंतर-मंतर पर ईवीएम हटाओ देश बचाओ और सांविधानिक मूल्यों को बचाने हेतु होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होना है।