फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: पुलिस ने बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक रोकी, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, मायावती का होना है दौरा

Mon, 08 Apr 2024 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पाकबड़ा (मुरादाबाद)

सार

बसपा प्रमुख मायावती के दौरे को लेकर कार्यकर्ता नया मुरादाबाद स्थित मंडलीय कार्यालय पर बैठक कर रहे थे। पुलिस ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए रोक दिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने नाराज होकर बैठक स्थगित कर दी। आरोप लगाया कि उनका उत्पीड़न हो रहा है। 
विज्ञापन
बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक को रोकती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की रैली को लेकर मंडलीय कार्यालय पर रविवार को आयोजित बैठक को पुलिस ने आचार संहिता का हवाला देते हुए रोक लगा दी। पुलिस के रवैये से परेशान पार्टी पदाधिकारियों ने बैठक स्थगित कर दी। आरोप लगाया कि प्रशासन उनके साथ भेदभाव और उत्पीड़न कर रहा है।

विज्ञापन


इस बारे में पूछने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि आचार संहिता के बिंदु पर जांच की जा रही है। नया मुरादाबाद स्थित बसपा के मंडलीय कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारी बैठक कर रहे थे। इस दौरान बसपा पदाधिकारी रणविजय सिंह, जिलाध्यक्ष सुनील आजाद, पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल सिंह सागर सहित कई कार्यकर्ता 15 अप्रैल को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की 15 अप्रैल को आयोजित रैली को लेकर मंत्रणा कर रहे थे।

इस बीच पाकबड़ा थाने की पुलिस बसपा के कार्यालय पर धमक पड़ी। पुलिस का कहना था कि बिना अनुमति लिए बैठक हो रही है। चौकी प्रभारी कुलदीप तोमर के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने वीडियोग्राफी शुरू कर दी। इसके बाद बसपा कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने तर्क दिया कि पार्टी कार्यालय में बैठक के लिए अनुमति की आवश्यकता नही होती है।
विज्ञापन


पुलिस के रवैये को देखते हुए बसपा कार्यकर्ताओं ने बैठक स्थगित कर दिया। इस मामले में बसपा मंडल कोआर्डिनेटर रणविजय सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। बसपा कार्यकर्ताओं को प्रचार से रोका जा रहा है।

भाजपा और सपा कार्यालय पर लगातार बिना अनुमति बैठकें चल रही हैं। पुलिस उनसे अनुमति नही मांगती है। बसपा कार्यकर्ताओं को आचार संहिता के नाम पर परेशान किया जा रहा है। इस बारे में सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव का कहना था कि जांच चल रही है। शीघ्र ही इस बारे में स्पष्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें