फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: पुलिस ने पीड़ित परिवारों को दिखाए अपराधियों के फोटो, हृदयपुर गांव में बंधक बनाकर लूट का मामला

Tue, 23 Jan 2024 05:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कटघर के हृदयपुर गांव में दो दिन पहले डकैतों ने दो घरों में धावा बोल दिया था। जब दो भाइयों ने पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़ितों को कुछ बदमाशों की तस्वीर दिखाई गई है। जिससे उनके बारे में पता लग सके। 
विज्ञापन
बदमाशों की गोली लगने से घायल अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के ह्रदयपुर गांव में डकैती के विरोध में दो भाइयों को गोली मारने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हैं। पुलिस ने सोमवार को पीड़ित परिवारों को पेशेवर अपराधियों के फोटो दिखाए हैं। इसके अलावा पंडित नगला रोड पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली है।

विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के हृदयपुर गांव में शनिवार रात डकैतों ने दो घरों में धावा बोल दिया था। उन्होंने अबरार और उसकी पत्नी नासिरा को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। यहां एक बदमाश को पहरे पर छोड़ने के बाद अन्य रिजवान के घर में घुस गए थे। परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया था।

 

इसके बाद गुलफाम की मदद से उसके भाई रिजवान का कमरा खुलवा लिया था। रिजवान के कमरा खोलते ही एक बदमाश ने उसे पकड़ लिया था। इस पर उसके साथी ने गोली चला दी थी। गोली रिजवान के पेट में लगी और वह घायल हो गया था। छोटे भाई गुलफाम को भी पेट में गोली लगी थी।
 

विरोध करने पर परिजनों की पिटाई की थी। बदमाश दोनों घरों से नकदी और जेवर लूटकर लेकर भाग गए थे। एसएसपी हेमराज मीना ने घटना के खुलासे क लिए चार टीमों का गठन किया है। सोमवार को पुलिस टीमों ने पीड़ित परिवारों को 100 से अधिक हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के फोटो दिखाएं हैं।

 

पीड़ित परिवारों ने कुछ फोटो पर संदेह जताया है। इन अपराधियों की लोकेशन तलाशी जस रही है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि चार टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं।

 

विज्ञापन

कनपटी पर तमंचा सटाकर बोला... आवाज निकाली तो जान से मार देंगे

गांव हृदयपुर के दो घरों में नकाबपोश डकैतों ने घुसने के साथ ही तमंचों के दम पर दहशत फैला दी। डकैतों ने दोनों घरों में करीब 40 मिनट का वक्त बिना किसी खौफ के गुजारा। तमंचे से धमकाकर सभी को कब्जे में कर लिया। परिवार के सदस्यों के रस्सी से हाथ-पांव बांध दिए। अब्दुल वाहिद के घर में घुसते ही डकैतों में से एक ने वाहिद के बेटे गुलफाम की कनपटी पर तमंचा सटा दिया।

धमकाने वाले अंदाज में कहा-आवाज निकाली तो जान से मार देंगे। गुलफाम के छोटे भाई शाहरुख को रस्सी से बांधकर अलमारी खंगाली। उसमें रखी नकदी समेत 40 हजार के जेवर समेट लिए। विरोध करने पर पेट में गोली मारकर गुलफाम और भाई रिजवान को घायल कर दिया। इससे पहले अबरार के घर में घुसकर उनके हाथ-पैर बांध दिए।
 
 

घर में मौजूद उनकी पत्नी नासिरा बेगम, बेटी यासमीन और धेवती को तमंचों से धमकाया। अबरार के घर से दस हजार रुपये नकद, सोने के कुंडल, चेन समेत करीब 70 हजार रुपये के जेवर लूट ले गए। अब्दुल वाहिद के घर डकैतों द्वारा चलाई गई गोली से आसपास के लोगों की आंख खुली।

उनके जुटने तक डकैत भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर कटघर पुलिस मौके पर पहुंची। वाहिद के घर पड़ा मिला डकैतों का तमंचा बरामद किया। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने मौके पर पहुंचकर आसपास कॉम्बिंग कराई लेकिन डकैतों का कुछ पता नहीं चला।

 
विज्ञापन

सीढ़ी लगाकर घर में घुसे डकैत

घायल गुलफाम ने बताया कि बड़ा भाई रिजवान अपनी पत्नी अमरीन और तीन बच्चों के साथ बगल के कमरे में सोया था। डकैतों के उसे धमकाने से हुए शोर को सुनकर भाभी और बच्चों की नींद खुली तो वह हालात देख दहशत में आ गए। परिजनों ने बताया कि डकैत मकान के पिछले हिस्से में सीढ़ी लगाकर मकान में अंदर घुसे थे। घर के भीतर चार डकैत घुसे थे। उनके कुछ साथी बाहर खड़े थे। रिजवान और गुलफाम लकड़ी का काम करते हैं। इनके पिता वाहिद करूला में लोहे का काम करते हैं।

डकैतों की तलाश में कैमरों की फुटेज खंगाली

डकैती की घटना के बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की टीमों ने आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाली। इस मामले में क्राइम ब्रांच की टीम और एसओजी ने सर्विलांस से डकैतों का पता लगाना शुरू कर दिया है। शाम तक डकैतों का सुराग नहीं लगा था।

पुलिस ने लूट की धारा में दर्ज किया केस

डकैती की घटना के बाद कटघर पुलिस ने लूट की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस का मानना है कि डकैतों की संख्या चार थी, लेकिन पीड़ितों का कहना है कि उनकी संख्या पांच से अधिक थी।

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें