फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद हत्याकांड: सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल की मांगी डिटेल, महिला के शामिल होने का शक

Wed, 09 Apr 2025 03:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक कर्मचारी को जहर देकर हत्या का मामला सामने आया है। इस हत्या के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक दीपक, आरोपी फर्म मालिक, मैनेजर व अन्य आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। 
विज्ञापन
दीपक सिंह हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटघर थानाक्षेत्र में गोट रोड स्थित आरएच इंटरनेशनल निर्यात फर्म में कर्मचारी दीपक सिंह (27) की जहर देकर हत्या के मामले में पुलिस जांच में जुटी है। मंगलवार को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। साथ ही पुलिस ने मृतक दीपक, आरोपी फर्म मालिक, मैनेजर व अन्य आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल मंगवाई है। जिससे पता चल सकेगा कि घटना के समय आरोपी की लोकेशन कहां थी। 

विज्ञापन


दीपक के परिवार ने घटना में एक महिला के शामिल होने का शक जताया है। पुलिस जल्द ही मामले में संदिग्ध महिला से पूछताछ कर सकती है। स्टोर रूम में कार्यरत थे। दीपक के परिवार में पत्नी शीतल, दो बेटियां अनवी व नित्या, भाई विवेक कुमार, मां इंद्रवती और दो बहन पूजा व मधु हैं। पिता राकेश सिंह की नौ साल पहले मौत हो चुकी है। सोमवार सुबह दस बजे दीपक फर्म में मौजूद था। 

मामले में दीपक की पत्नी ने फर्म मालिक तस्लीम हुसैन, मैनेजर मंजर आलम, अब्दुल्ला आलम समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। जिसमें आरोप लगाया है कि फर्म मालिक और मैनेजर उसके पति को फर्म से निकालना चाहते थे। विरोध करने पर उनका उत्पीड़न भी किया गया था। इसी रंजिश में जहर पिलाकर उसके पति की हत्या की गई है।
विज्ञापन

 
पुलिस ने फर्म पहुंचकर मामले की जांच की। फर्म के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। गेट पर लगे कैमरे में देखा कि दीपक करीब नौ बजे फर्म में एंट्री करता है। इसके बाद वह स्टोर रूम की ओर चला जाता है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में ले लिए है। 

पुलिस ने दीपक, फर्म मालिक, मैनेजर समेत अन्य आरोपियों के मोबाइल की सीडीआर भी निकलवाई है। जिससे पता चल सकेगा कि आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन कहां थी और उन्होंने किस-किस से बात की थी। 

इसके अलावा मामले में दीपक के परिवार की ओर से एक महिला पर भी शक जताया गया है। पुलिस जल्द महिला से भी पूछताछ कर सकती है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें