ठाकुरद्वारा। लाइसेंसी पिस्टल से आत्महत्या करने वाले व्यापारी अंकित चौहान की आत्महत्या की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इसका लॉक घटना वाले दिन नहीं खुला था। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी को कब्जे में ले लिया था। पुलिस को सीसीटीवी के लॉक का कोड मिल गया है। जिसे पुलिस खोलेगी और इससे उसकी आत्महत्या की घटना करने की असलियत सामने आएगी। मालूम हो कि बुधवार शाम को नगर के मोहल्ला बुध बाजार वार्ड 9 निवासी बैटरी इन्वर्टर व्यापारी अंकित चौहान ने मंडी समिति के सामने स्थित अपनी दुकान में लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मौके से उसकी लाइसेंसी पिस्टल बरामद की थी लेकिन वहां लगा सीसीटीवी पुलिस को लॉक मिला था। जिससे आत्महत्या की घटना का विवरण स्पष्ट नहीं हो सका था। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल ने बताया कि लॉक सीसीटीवी का कोड मिल गया है। जिसे शीघ्र खोला जाएगा और आत्महत्या करने की घटना सामने आएगी। उन्होंने बताया कि आत्महत्या की घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल को जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा।