फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: कार सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश घायल, एक सिपाही भी जख्मी

Thu, 22 Dec 2022 11:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संदीप कुमार मीना ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि लाल रंग की सेंट्रो कार में बदमाश उत्तराखंड के काशीपुर की तरफ जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाबाद के ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र के रानी नगला खंडेसर लिंक रोड पर बृहस्पतिवार सुबह कार सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। जबकि एक पुलिस कर्मी भी जख्मी हो गया। घायल बदमाश और सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार किए गए बदमाश पशु तस्करी समेत अन्य मामलों में फरार चल रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संदीप कुमार मीना ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि लाल रंग की सेंट्रो कार में बदमाश उत्तराखंड के काशीपुर की तरफ जा रहे हैं। ठाकुरद्वारा और डिलारी पुलिस थाने की पुलिस ने रानी नगला खंडेसर लिंक मार्ग पर घेराबंदी कर कार रुकवाने का प्रयास किया। इसी दौरान कार सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। कार सड़क किनारे गड्ढे में फंस गई। इसी दौरान बदमाश कार से उतरकर भागने लगे। पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की तो दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी। जिससे वह मौके पर ही गिर गए। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम अनस निवासी वार्ड-17 नई बस्ती ठाकुरद्वारा, जावेद निवासी पैंती कला थाना डिडौली जनपद अमरोहा बताए हैं। जबकि मौके से भागे अपने साथी का नाम मोहम्मद समीर निवासी पैंती कला थाना डिडौली जनपद अमरोहा बताया है। मुठभेड़ के दौरान सिपाही अरूण कुमार भी घायल हुआ है। घायल बदमाश अनस ठाकुरद्वारा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। अनस और उसके साथियों के खिलाफ गो तस्करी समेत अन्य मामलों के केस दर्ज हैं। मौके से भागे बदमाश की भी तलाश में पुलिस जुटी है। सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें