सिरसवां दोराहा। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता, 11 साल की बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। बुधवार को न्यायालय में बयान होंगे।
भोजपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात्रि को 11 साल की बच्ची को घर से अगवा कर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। सोमवार को पीड़िता की माता ने पुलिस को बताया कि मैं गांव में किराए के मकान में रहती हूं। रविवार की रात्रि में अपनी बेटी और पुत्रों के साथ सो रही थी। आधी रात्रि को मेरा बेटा जागा उसकी बेटी घर में नहीं थी। परिजनों ने बालिका तालाश की। तलाश के दौरान उन्होंने देखा, रवि एवं शुभम नामक युवक बच्ची को बाइक में बैठकर ले जा रहे हैं। हमने उसका पीछा किया तो, युवकों हमारी बाइक पर लात मार कर गिरा दिया। इसके बाद भी हमने बालिक की तलाश जारी रखी। सोमवार की सुबह को वह जंगल में हाथ–पैर बंधे पड़ी मिली। बच्ची ने अपने परिजनों को बताया कि रवि और शुभम उसके मुंह पर टेप लगाकर ले गए और उसके साथ पशुशाला में दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया मंगलवार को पीड़िता का जिला अस्पताल में स्वास्थ्य का परीक्षण कराया है। बुधवार को न्यायालय में उसके बयान कराए जाएंगे।