फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने की पैदल गश्त, सुरक्षा का कराया अहसास

Sat, 17 Oct 2026 02:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। पुलिस ने शारदीय नवरात्र, रामलीला, दशहरा पूजा आदि त्योहारों के मद्देनजर कुंदरकी नगर के मुख्य-मुख्य बाजारों एवं मिश्रित आबादी और संवेदनशील क्षेत्र में पैदल गश्त की। थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने गश्त के दौरान लोगों से संवाद किया और उनसे समस्याएं जानीं। साथ ही सुरक्षा का एहसास कराया। वहीं क्षेत्र के ही ग्राम नैय्याखेड़ा में ग्रामीणों से अपराधों की रोकथाम में सहयोग करने, रात्रि के समय गांव में गश्त करने और जुआ, शराब, सट्टा आदि व्यसनों से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने, साइबर अपराध से बचाव आदि के संबंध में जागरूक किया गया। देर रात में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया जोकि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे तो उनको अगली बार कार्रवाई की चेतावनी देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें