फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पुलिस ने झगड़ों के मामलों में 13 लोगों को किया गिरफ्तार

Fri, 27 Jun 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। पुलिस ने विभिन्न मामलों में झगड़ा कर रहे 13 लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने ठाकुरद्वारा नगर के काशीपुर चुंगी निवासी रामप्रसाद और उसके पुत्र रवि को किन्नर सलमा से झगड़ा करने पर गिरफ्तार किया। जबकि गांव रघुनाथपुर निवासी अनुज और दूसरे पक्ष के विशाल, राजपाल, संजीव और उसके पुत्र विशाल, पवन एवं रोहित को यूकेलिप्टस के पेड़ उखड़ने के विवाद में झगड़ा करने पर गिरफ्तार कर लिया। गांव रामनगर खागूवाला निवासी आदिल, इस्लाम और सुहेल को गांव के अशोक यादव से पैसे के लेनदेन के विवाद में झगड़ा करने पर गिरफ्तार किया। गांव रामपुर घोघर निवासी शंकर सिंह और रघुवंश सिंह को रंजिश में झगड़ा करने पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया। फोटो 13 ठाकुरद्वारा कोतवाली पुलिस द्वारा शांति भंग में गिरफ्तार लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें