फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पृथ्वी दिवस पर पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। विश्व पृथ्वी दिवस पर श्री नरेंद्र भूषण स्कूल परिसर में बुधवार को संगोष्ठी आयोजित हुई। स्कूल परिसर में विद्यार्थियों द्वारा लगे पेड़-पौधों की साफ-सफाई कर उन्हें पानी दिया तथा पौधों के संरक्षण करने का संकल्प लिया। प्रधानाध्यापिका सोफिया हाफिज ने कहा कि पृथ्वी दिवस पूरे विश्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पृथ्वी को सुरक्षित रखने का संकल्प दिलाना है। पृथ्वी के बिगड़ते स्वास्थ्य प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के प्रति लोगों को सचेत करना, प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा वनीकरण और प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। इस अवसर पर प्रबंधक देवेश भूषण, अनीता शर्मा, अचना, अदीबा, शाजली , तौसीफ वारसी, बुशरा और छात्रों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें