इसमें बालक वर्ग में बिलाल इकराम, राघव विश्नोई, विकास कश्यप, वेदांग यादव, वैकुंठ यादव, प्रीत, विराट सिंह, कान्हा अग्रवाल, रेवंत, सिद्धांत, अरनव सिंह, श्रेयांश आदि ने प्रतिभाग किया। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से मुरादाबाद की बालक टीम तीसरे स्थान पर रही। जबकि बालिका वर्ग में वैष्णवी कश्यप, कृतिका पाल, अनुष्का पाल, श्रृष्टि सिंह, अनंता, पुष्टि डासला, गार्गी सिंह, फलक अरशद, श्रुति आदि ने प्रतिभाग किया। सोमवार को आरएसडी एकेडमी के निदेशक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. जी कुमार व जिला ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. अजय पाठक ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। जिला रोलबॉल संघ के सचिव शाहवेज अली, उपाध्यक्ष लियाकत अली, परमेश चरण, कोषाध्यक्ष रिंपी सिंह आदि मौजूद रहे।