फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: हाईवे पर टायर फटने से पिकअप पलटी, एक परिवार के दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Sat, 27 Jul 2024 05:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मझोला इलाके में हाईवे पर टायर फटने से वाहन पलट गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मनोहरपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे टायर फटने से पिकअप पलट गई। हादसे में संभल निवासी किसान महफूज बेग (60), उनके भाई मुनव्वर बेग (55) और उसी परिवार के मतलूब बेग (60) की मौत हो गई।

विज्ञापन


पिकअप में सवार चार महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गए। सभी लोग एक रिश्तेदार के दफन में शामिल होने रामपुर के नरपतनगर जा रहे थे। संभल के असमोली थाना क्षेत्र के रचेटा गांव निवासी महफूज बेग के बेटे अलीम बेग ने बताया कि बृहस्पतिवार रात रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र के नरपतनगर निवासी रिश्तेदार इशरार का निधन हो गया था।

शुक्रवार सुबह उनके पिता महफूज और परिवार के अन्य सदस्य दफन में शामिल होने पिकअप से नरपतनगर जा रहे थे। वाहन को अफजल बेग चला रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ बाईपास पर मनोहरपुर गांव के पास टायर फटने से पिकअप पलट गई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने वाहन को सीधा किया और घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा दिया, जहां डॉक्टरों ने महफूज बेग को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को भर्ती कर लिया गया।

हालत गंभीर होने पर मतलूब बेग, मुनव्वर बेग और मुन्ना बेग को टीएमयू में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मुनव्वर और मतलूब की मौत हो गई। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि महफूज के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है, जबकि परिजन मुनव्वर बेग और मतलूब के शव बिना पोस्टमार्टम कराए ही लेकर चले गए।

हादसे में ये हुए घायल

हादसे में पिकअप सवार मुन्ना बेग (65), राना बेगम (35), अयाज (45), रईस बेग (45), रफत जहां (35), शबनम (44), हाजी शौकत (60), सुहाना (30) और अफजाल बेग (27) व असमोली के मंसूरपुर निवासी रोशन आरा (50) का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें