फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: लकी से मांगी पड़ोसी ने नशे की पुड़िया, नहीं देने पर उस्तरे से किया हमला; हुआ लहूलुहान

Tue, 23 May 2023 07:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद इलाके में नशे की पुड़िया नहीं देने पर एक युवक ने उस्तरे से हमला कर दिया। जिसके बाद लकी नाम का शख्स  लहूलुहान हो गया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। 
विज्ञापन
घायल लकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागफनी थाना क्षेत्र में नशे की पुड़िया नहीं देने पर एक नशेड़ी ने पेंटर पर उस्तरे से हमला कर दिया। इस हमले में पेंटर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नागफनी थाना क्षेत्र में बंगला गांव दौलत बाग में 23 वर्षीय लकी सैनी पेंटर है। सोमवार रात करीब नौ बजे वह घर में मौजूद था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक अरुण उसके घर में आया। 

लकी की मां आशा ने पुलिस को बताया कि अरुण ने उसके बेटे से नशे की पुड़िया मांगी। अरुण ने पुड़िया नहीं होने की बात कही। इसके बाद अरुण भड़क गया और उसने बेटे के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। लकी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उस्तरे से हमला कर दिया। जिसमें लकी लहूलुहान हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। महिला ने बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें