मुरादाबाद। पीतलनगरी के लेफ्ट आर्म स्पिनर शिवम शर्मा ने अपनी गेंदबाजी से रणजी ट्रॉफी में धमाल मचाया है। शिवम की फिरकी पर नगालैंड के बल्लेबाज घूूमने को मजबूर हो गए। नगालैंड के खिलाफ शिवम ने सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 59 रन देकर सात विकेट चटकाए।
मुरादाबाद ब्लॉक कॉलोनी निवासी शिवम शर्मा के साथ शहर के क्रिकेटर शिवा सिंह, आर्यन जुयाल और मोहसिन खां का भी चयन यूपी रणजी टीम के लिए हुआ है। लेकिन नगालैंड के खिलाफ अंतिम एकादश शिवम को ही मौका मिला है। शिवा सिंह बेंच पर हैं, जबकि आर्यन और मोहसिन फिट नहीं है। शिवम ने 2020 में बिहार के खिलाफ वनडे मैच में 10 ओवर में 31 रन देकर सात विकेट झटके थे। इसके अलावा उड़ीसा के खिलाफ छह विकेट लेकर सुर्खियों में रहे थे।