फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूत उतरवाने जा रहा था लड़का: मोहन बनकर मेहरबान युवती को ले जा रहा था कलियर शरीफ, लोगों ने रेलवे स्टेशन पर पीटा

Sat, 03 Jun 2023 09:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

युवती ने भी कहा कि ये मेरा अपना मैटर है। इस में दूसरों को नहीं आना चाहिए। युवक ने पुलिस को बताया कि युवती पर भूत प्रेत का साया है। वह कलियर शरीफ मजार पर भूत प्रेत का साया उतरवाने जा रहा था।
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर दूसरे समुदाय के युवक के साथ बेंच पर बैठी युवती को आरएसएस की महिला पदाधिकारी ने पकड़ लिया। युवक अपना नाम मोहन बता रहा था। छानबीन की गई तो पता चला कि वह मेहरबान है और युवती को लेकर कलियर शरीफ जा रहा था। लोगों ने पिटाई करने के बाद दोनों को जीआरपी के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

आरएसएस की महिला पदाधिकारी पवित्रा शर्मा ने बताया कि गाजियाबाद के साहिबाबाद में 03 से 18 जून तक राष्ट्रीय स्वयं सेविका समिति की ओर से महिलाओं और युवतियों के लिए एक कार्यक्रम है। शनिवार दोपहर वह अपनी बेटी समेत अन्य लड़कियों को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने गईं थीं। उन्होंने देखा कि प्लेटफार्म दो पर बेंच पर एक युवक और एक युवती बैठे हैं। 

लड़की के हाथ पर ओम बना था जबकि लड़का बोलचाल और पहनावे से दूसरे समुदाय से लग रहा था। शक होने पर वह पास वाली बेंच पर बैठ गईं। कुछ देर बात उन्होंने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी। दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। युवक ने अपना नाम मोहन बताया। इसी बीच युवक के मोबाइल पर कॉल आ गई। उसने बातचीत शुरू की तो अपना नाम मेहरबान बताने लगा। इसके बाद पवित्रा शर्मा ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद विहिप पदाधिकारी भी पहुंच गए। युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद युवती और युवती को जीआरपी थाने लाया गया।
विज्ञापन

दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो बताया चला कि दोनों रामपुर जनपद के भोट थाना क्षेत्र के गांव निवासी है। युवक चंडीगढ़ में रहकर फैक्टरी में काम करता है जबकि युवती रुद्रपुर (उत्तराखंड) में किसी रिश्तेदार के पास रहती है। दोनों की फोन पर बातचीत होती रहती थी। युवक उसे लेकर कलियर शरीफ जा रहा था। यहां ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। युवती ने भी कहा कि ये मेरा अपना मैटर है। इस में दूसरों को नहीं आना चाहिए। युवक ने पुलिस को बताया कि युवती पर भूत प्रेत का साया है। वह कलियर शरीफ मजार पर भूत प्रेत का साया उतरवाने जा रहा था।

सीओ जीआरपी देवी दयाल ने बताया कि दोनों को भोट थाने की पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है। आगे की कार्रवाई वहीं की पुलिस को करनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें