फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: मंडी समिति में बार-बार मिल रहे पशु के अवशेष, चौकी इंचार्ज को बर्खास्त करने की मांग

Fri, 12 May 2023 03:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में मतगणना से एक दिन पहले मंडी समिति में पशु के अवशेष मिलने के बाद से लोगों का हंगामा जारी है। हंगामे के बाद पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। हंगामा कर रहे लोगों ने चौकी इंचार्ज समेत पूरे स्टाफ को बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
मंडी समिति में हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थाना क्षेत्र में मंडी समिति में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद संरक्षित पशु काट दिए गए। यहां एक दिन बाद ही गतगणना होनी है। जिसे देखते हुए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। शुक्रवार दोपहर पशु के अवशेष मिलने के बाद स्थानीय लोग भड़क गए। उन्होंने अवशेष को उठाकर मंडी समिति गेट के सामने रख दिया और चौकी इंचार्ज समेत पूरे स्टाफ को बर्खास्त कराने की मांग की है। एडीएम सिटी और एसपी सिटी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों का मनाने की कोशिश भी की।

विज्ञापन


मंडी समिति में पिछले छह माह में ये तीसरा मामला है। जब यहां संरक्षित पशुओं के अवशेष मिले हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। लेकिन पशु कटाने की घटनाएं जारी हैं। इसके बाद शुक्रवार दोपहर को फिर से पुलिस चौकी के पीछे अवशेष पड़े मिले। इसकी जानकारी मिलने पर बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ता समेत अन्य संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अवशेष मौके से उठाकर मंडी समिति के गेट के सामने फव्वारा चौक प्रकाश नगर मार्ग पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। 

प्रदर्शन करने आए लोगों ने जाम लगाकर चौकी इंचार्ज को बर्खास्त कराने की मांग की। एडीएम सिटी आलोक वर्मा और एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, सीओ सिविल लाइंस मौके पर पहुंच गए और उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन लोग शांत होने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद मझोला, पाकबड़ा, कटघर और मझोला थाने की पुलिस भी मौके पर बुला ली गई। एसपी सिटी ने बताया कि पशु के अवशेष मिले हैं। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें