फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भूमि के विवाद में भिड़े एक ही परिवार के लोग

Sun, 14 Sep 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। कृषि भूमि के विवाद में एक ही परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, दोनों ओर की महिलाओं सहित 11 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मामला कांठ के गांव खलीलपुर कद्दीम का है। यहां के रहने वाले शोराज सिंह और उनके भाई मोहर सिंह में कृषि भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा है। दोनों ही पक्ष भूमि पर अपना-अपना हक जताते आ रहे हैं। इसी को लेकर शुक्रवार की शाम दोनों पक्षों में गाली-गलौज और कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। जिससे शोराज सिंह पक्ष से उनकी पत्नी संतोष, बेटा मोनू, सोनू, गीता बृजपाल और दूसरे पक्ष के मोहर सिंह उनकी पत्नी पुष्पा, बेटा सुमित, सुरेंद्र सिंह, प्रियंका और रूचि घायल हो गए। दोनों पक्ष लहुलुहान हालत में थाने पहुंचे। जिस पर पुलिस ने घायलों को इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें