शहर से करीब 15 किमी दूर स्थित तहारपुर में मंगलवार लगे पशु बाजार में यूं तो सैकड़ों भैंसे और बकरे बिकने लाए गए थे, लेकिन रामपुर के शाहाबाद के नसीर का भैंसा बड्डा आकर्षण का केंद्र बना रहा। गले हार और पैरों में पीतल के कड़े पहनकर आए बड्डा की 4.50 लाख रुपये है। वहीं चंदौसी के इमरान भी शाहरुख और शरीफ नाम के तोतापरी नस्ल के एक लाख रुपये के दो बकरों की जोड़ी लेकर पहुंचे।
तहारपुर में पशुओं की बाजार लगती है। बकरीद के चंद दिन शेष रह जाने पर मंगलवार को यहां लगी बाजार में बकरीद के मौके पर कुर्बानी के लिए जिले के अलावा पड़ोसी जिलों से भी सैकड़ों लोग अपने पशुओं (बकरा और भैंसा) को बेचने आए थे। यह सभी पशु पिकप, मेटाडोर में भर कर आए थे लिहाजा वहां सड़क के दोनोें ओर सैकड़ों वाहनों के खड़े रहने के कारण करीब 500 मीटर क्षेत्र में वाहन ही वाहन नजर आ रहे थे। इसके कारण संभल मार्ग पर जाम भी लगा रहा।
रामपुर से भैंसा बेचने आए नसीम, चंदौसी के राशिद समेत तमाम पशु विक्रेता ऐसे थे जिन्होंने अपने भैंसों आकर्षक बनाया था। तमाम भैंसे ऐसे थे जिनके मालिकों ने उनके अगले पैर में पीतल का कड़ा पहना रखा था। कुछ ने घुंघरू बांध रखा था। कई ऐसे थे जिन्होंने हार पहना रखा था। कमोवेश यही स्थित कुंदरकी से बकरा बेचने पहुंचे हनीफ, रामपुर से बकरा बेचने पहुंचे रऊफ आदि की थी। सभी बकरों को आकर्षक ढंग से सजाए हुए थे। यहां भैंसे जहां 70 हजार रुपये से लेकर 4.50 लाख तक के जहां भैंसे आए वहीं 20 हजार रुपये से लेकर 70 हजार रुपये तक बिक्री के बकरे लोग लाए थे।