दो हजार के नोट चलने से बाहर होने की सूचना प्रसारित होने पर शहर के कुछ लोगों ने दो हजार के नोटों को एटीएम में जमा कर दिए। वहीं पेट्रोल पंपों के कर्मियों का कहना था कि अभी लोग दो हजार के नोट लेकर नहीं आ रहे हैं।
दिल्ली रोड स्थित दो पेट्रोल पंप के कर्मियों से शुक्रवार की रात पूछताछ करे पर उन्होंने बताया कि 2000 के नोटों को लेकर कोई आया नहीं है। सिर्फ 500, 200 और 100 के नोट लेकर ग्राहक पेट्रोल और डीजल भराने आए हैं। कर्मचारियों का कहना था कि 2000 नोट सुनने में आया है कि बंद होने वाला है। बुद्धि विहार स्थित एचडीएफसी बैंक में दो लोग 6000 रुपये जमा करने आए थे। दोनों का कहना था कि उन्होंने दो हजार के तीन नोट जमा कर दिए हैं। कौन बैंक में जमा करने के लिए लाइन लगाएगा। वे नाम बताना नहीं चाह रहे थे। इसी प्रकार रामपुर रोड स्थित स्टेट बैंक के एटीएम में भी दो लोगों ने दो दो हजार के नोटों को जमा किया था। अन्य स्थानों पर लोग पैसा निकालने के लिए आए थे। रात दस बजे तक स्टेट बैंक सहित कई बैंकों के एटीएम बंद हो गए थे। सिविल लाइंस में लोग लोग पूछ रहे थे कि दो हजार के नोट कब बंद होंगे जबकि रिजर्व बैंक ने दो हजार के नोटों को जमा करने के लिए चार माह की मोहलत दी है। ब्यूरो