फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तेंदुए से बचाव के लिए लोगों को किया अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। क्षेत्र में लगातार तेंदुओं के बढ़ रहे आतंक और इनके द्वारा लोगों पर हमला कर उन्हें घायल करने की बढ़ रही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कांठ पुलिस ने खादर क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों को जागरूक करने का अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने गांव मिश्रीपुर, महदूद कलमी, हसनगढ़ी, दरियापुर, राजीपुर खद्दर, पाइंदापुर, रामसराय, कुम्हरिया जुबला, जहांगीरपुर चकफेरी, बेगमपुर आदि गांवों में एनाउंसमेंट कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया है। साथ ही पुलिस ने अपील की है कि यदि कहीं तेंदुआ दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल दी जाए, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें