मुरादाबाद। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की द्विपक्षीय वार्ता अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय परीक्षण खंड के कार्यालय में हुई। समिति ने विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनर्स के आवासों पर मीटर लगाने का विरोध किया। सदस्यों ने कहा कि विद्युत प्रबंधन के इस फैसले से विभागीय कर्मियों में रोष है। यह विभागीय कर्मियों के साथ हुए समझौते का असंवैधानिक तरीके से उल्लंघन है। एक्सईएन ने संघर्ष समिति को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। वार्ता के दौरान प्रवीण कुमार, एसके सेन गुप्ता, अजीत शर्मा, जीतेंद्र गौड़, पीके कपूर, एसपी सिंह, सुशील गुप्ता, एसएस यादव आदि लोग मौजूद रहे। ब्यूरो