फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत का आदेश न मानने पर मझोला थाना प्रभारी पर लगा 100 रुपये का जुर्माना

सार

अदालत का आदेश नहीं मानना मझोला थाना प्रभारी को भारी पड़ गया।अदालत ने थाना प्रभारी पर सौ रुपये का जुर्माना लगाया है।जिसके कुछ दिन बाद पुलिस ने रविंद्र की लाश बरामद करने के बाद जयंतीपुर के रहने वाले सुनील, महेंद्र और शकुनी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। अदालत का आदेश नहीं मानना मझोला थाना प्रभारी को भारी पड़ गया। अदालत ने थाना प्रभारी पर सौ रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के जयंतीपुर बगिया निवासी अनिल कुमार यादव ने 13 मई 2008 को अपने भाई रविंद्र उर्फ बिल्लू की गुमशुदगी मझोला थाने में दर्ज कराई थी। जिसके कुछ दिन बाद पुलिस ने रविंद्र की लाश बरामद करने के बाद जयंतीपुर के रहने वाले सुनील, महेंद्र और शकुनी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था। इस मामले में तीनों ही आरोपियों को जमानत मिल गई थी। यह मुकदमा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अरविंद कुमार सिंह द्वितीय की अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ब्रजराज सिंह ने बताया कि आरोपियों में सुनील और महेंद्र लगातार अदालत में प्रस्तुत हो रहे हैं लेकिन शकुनी एक अप्रैल 2017 से फरार है। जिसके खिलाफ अदालत ने वारंट के साथ साथ उसकी संपत्ति कुर्की वारंट जारी किए और उसके जमानतियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के आदेश मझोला थाना प्रभारी को दिए थे लेकिन थाना प्रभारी द्वारा अदालत के आदेश पर न तो कोई कार्रवाई की गई और न ही किसी प्रकार की आख्या अदालत में पेश की। थाना प्रभारी के इस रवैये से अदालत ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए थाना प्रभारी पर आदेशों की अवहेलना करने पर 100 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें