फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: टेंपो में टक्कर मारकर भाग रहे कंटेनर को राहगीरों ने घेरा

Wed, 18 Mar 2026 12:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। रामपुर जिले के थाना शाहबाद अंतर्गत रवाना पट्टी निवासी मोहम्मद नाजिम अपना टेंपो लेकर स्टेशन रोड से गांधी पार्क की ओर आ रहा था जबकि एक तेज रफ्तार कंटेनर बिलारी से स्टेशन रोड की ओर जा रहा था। गांधी पार्क चौराहे के निकट कंटेनर ने टेंपो को टक्कर मार दी। कंटेनर की टक्कर से टेंपो आगे से पूरा क्षतिग्रस्त हो गया जबकि चालक मोहम्मद नाजिम ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान राहगीरों और अन्य रिक्शा चालकों ने शोर मचाकर कंटेनर को घेरकर रोक लिया। बाद में यातायात पुलिस के मौके पर आ जाने पर कंटेनर को चालक समेत थाना बिलारी भेज दिया। टैम्पो चालक नाजिम ने बताया कि उन्हें मामूली चोट आई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें