फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून और सहारनपुर के बीच 27 से चलेगी पैसेंजर ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के देहरादून और सहरानपुर के बीच अनारक्षित पैसेंजर ट्रेन का संचालन 27 सितंबर से शुरू होगा। गाड़ी संख्या 04374 देहरादून से सुबह 07 बजकर 45 मिनट पर प्रस्थान कर उसी दिन दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर सहारनपुर पहुंचेगी। वापसी की दिशा में गाड़ी संख्या 04373 सहारनपुर से दोपहर 01 बजकर 55 मिनट पर प्रस्थान कर रात्रि 08 बजकर 35 मिनट पर देहरादून पहुंचेगी। मार्ग में यह विशेष रेलगाड़ी हर्रावाला, डोईवाला, कांसरो, रायवाला, मोतीचूर, हरिद्वार, ज्वालापुर, इक्कर, पथरी, ऐथल, लक्सर जं, डोसनी, लांदौरा, दंडेरा, रुड़की, इकबालपुर, चुड़ियाला, सुनेहटी खड़खड़ी हॉल्ट और बलियाखेड़ी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। यह जानकारी उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने उपलब्ध कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें