फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पत्नी को गर्म पेचकस से दागने वाले सिपाही के माता-पिता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के जेवड़ा गांव में पत्नी को तरह-तरह की यातनाएं देने वाले सिपाही विकास सिंह के माता-पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस आरोपी सिपाही की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मैनाठेर थाना क्षेत्र के नसीरपुर निवासी सुखवीर सिंह ने अपनी बेटी शिवाली की शादी पाकबड़ा के गांव जेवड़ा निवासी विकास सिंह के साथ 2021 में की थी। विकास यूपी पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में उन्नाव जनपद में तैनात है। उसके पिता सत्यप्रकाश सिंह पीएसी में हैं। शिवाली के पिता सुखवीर सिंह ने पाकबड़ा थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि 13 अगस्त की रात विकास छुट्टी लेकर घर आया था।
रात करीब 11 बजे उसने शिवाली को पीटा और गर्म पेचकस से उसके शरीर पर जगह-जगह दाग दिया। आरोपी ने उसके नाखून तक उखाड़ दिए थे। शिवाली ने बचाव के लिए शोर मचाया, लेकिन उसके ससुर और सास ने कोई मदद नहीं की। किसी तरह शिवाली घर से भाग कर बाहर निकली और सोनकपुर थाना क्षेत्र के अमनपुर नरौली में रहने वाले अपने ममेरे भाई सैंकी को कॉल कर आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने पर मायके वाले जेवड़ा गांव पहुंचे और पीड़िता को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। हाईवे सीओ कुलदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपी विकास, उसकी मां विनोद देवी और पिता सत्यप्रकाश के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, जानलेवा हमला समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी सास विनोद देवी और ससुर सत्यप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिपाही विकास की तलाश की जा रही है। सिपाही विकास के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित जनपद में रिपोर्ट भेजी गई है। इसके अलावा उसके पिता सत्यप्रकाश पीएसी में तैनात हैं। पीएसी के अफसरों को भी रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें