फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: स्कूल में सांप निकलने पर बच्चों में अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। बीडीओ और एडीओ ने शनिवार सुबह ब्लॉक के कई ग्रामों में परिषदीय स्कूलों और पंचायत सचिवालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। मढ़ी करावर परिषदीय स्कूल में सांप निकलने पर बच्चों में अफरातफरी मच गई। पंचायत सचिवालय में बैठी पंचायत सहायक ने भी दौड़कर खुद को बचाया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार और एडीओ पंचायत देवेश कन्हैया प्रेरणा एप पर परिषदीय स्कूलों और पंचायत सचिवालयों का निरीक्षण करने ग्रामों में पहुंचे। मढ़ी करावर गांव का परिषदीय स्कूल जंगल में बना हुआ है। स्कूल के निकट ही पंचायत सचिवालय भी बना हुआ है। जैसे ही एडीओ और बीडीओ प्रभारी शिक्षक से स्कूल में मिड डे मील बनने और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ले रहे थे तभी जंगल की ओर से एक सांप स्कूल के बराबर से होता हुआ पंचायत सचिवालय की ओर गया। सांप को देख बच्चों में अफरातफरी मच गई और वह शोर मचाने लगे। सचिवालय के सामने बैठी पंचायत सहायक कीर्ति यादव ने जब सांप को अपनी ओर आते देखा तब उसने भी दौड़कर जान बचाई। बाद में सांप मंदिर की ओर चला गया। इस दौरान शिक्षक और पंचायत सहायक ने बीडीओ को बताया कि पूर्व में भी अक्सर स्कूल और पंचायत सचिवालय के पास जंगल से आने वाले सांप देखे गए हैं।
बीडीओ ने आश्वासन दिया कि जहरीले कीड़ों से स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध किए जाएंगे। निरीक्षण में स्कूलों में पंजीकरण संख्या के अनुपात में बच्चों की उपस्थिति और मिड डे मील बनने की व्यवस्था की जानकारी ली। अलापुर गांव में बच्चों द्वारा खाए गए मिड डे मील का प्रभारी शिक्षक द्वारा नमूना सुरक्षित न रखने पर बीडीओ ने नाराजगी जताई। निर्देश दिए कि मिड डे मील में पूरी गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें