फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बरुआ अस्पताल का पैनल खत्म, एफआईआर के लिए दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत फर्जी ऑपरेशन कर सरकार को चूना लगने वाले बरुआ अस्पताल के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। आयुष्मान भारत के तहत अस्पताल का पैनल खत्म कर दिया गया है। अब तक किए गए लगभग एक लाख रुपये के भुगतान की पांच गुना ज्यादा राशि की वसूली करने के आदेश जारी हुए हैं।
सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने जांच के बाद अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसएसपी दफ्तर में तहरीर दी है। इसके अलावा अस्पताल का पंजीकरण रद्द करने की तैयारी चल रही है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि डीएम मानवेंद्र सिंह को भी मामले से अवगत करा दिया गया है। खुशहालपुर स्थित बरुआ हेल्थ केयर का संचालन पैथोलॉजिस्ट डॉ. अभिजीत बरुआ करते हैं। उन्होंने अपने अस्पताल में सर्जरी की फैकल्टी के रूप में डॉ. अजय गौतम व जनरल मेडिसिन के लिए डॉ. अमित कुमार का नाम दर्ज करा रखा है। जबकि ये डॉक्टर अस्पताल में मरीजों का इलाज करने पहुंचे ही नहीं। इन्होंने जांच के दौरान सीएमओ कार्यालय में आकर बयान दिए थे। जांच में पाया गया कि अस्पताल ने 36 से ज्यादा सर्जरी के फर्जी केस दिखाए हैं। भुगतान के लिए क्लेम किया गया तो एआई की मदद से फोटो में धड़ किसी का और सिर किसी अन्य व्यक्ति का लगा दिया गया। प्रदेश स्तर पर यह गड़बड़ी पकड़ में आई तो अस्पताल की आयुष्मान सेवाएं निलंबित कर दी गईं। अब सीएमओ की जांच के बाद सब कुछ स्पष्ट हो गया है।
विज्ञापन


अस्पताल संचालक को बचाने की कोशिश में लगे रहे कुछ कर्मचारी
सीएमओ कार्यालय में चर्चा है कि प्रदेश स्तर पर आयुष्मान का जिम्मा संभाल रही संस्था सांची ने बरुआ अस्पताल की आयुष्मान सेवाएं 15 दिसंबर को ही निलंबित कर दी थीं। इसके तीन दिन बाद तक सांची की कार्रवाई से संबंधित पत्र सीएमओ तक नहीं पहुंचा। किसी कर्मचारी ने डॉ. बरुआ से मिलकर सारा मामला भी बता दिया और कार्रवाई से बचाने की जुगत भिड़ाता रहा। हालांकि यह कोशिश नाकामयाब रही और अधिकारियों ने जांच के बाद अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

मिशन अस्पताल पर भी हो सकती है कार्रवाई
पाकबड़ा स्थित मिशन अस्पताल ने भी आयुष्मान योजना में ऐसा ही फर्जीवाड़ा किया है। इसकी जांच चल रही है। सीएमओ का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन ने आयुष्मान आईडी का पासवर्ड नहीं बताया। करीब 300 फाइलें अस्पताल से जब्त कर ली गईं, जिनकी जांच चल रही है। सांची ने मिशन अस्पताल की आयुष्मान सेवाएं भी निलंबित कर रखी हैं। इस पर भी कार्रवाई तय मामी जा रही है।
विज्ञापन


- खुशहालपुर स्थित डॉ. बरुआ हेल्थ केयर का आयुष्मान से पैनल खत्म कर दिया गया है। मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। आयुष्मान के तहत भुगतान की गई राशि से पांच गुना ज्यादा वसूली की जाएगी। पंजीकरण भी निरस्त किया जाएगा।
- डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें