फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : दावे और आपत्तियों का निस्तारण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला प्रशासन के पास पंचायत चुनाव की मतदाता सूची को लेकर आए दावे और आपत्तियों का निस्तारण आज से शुरू हो गया है। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 20 फरवरी तक होगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 की सूची के अनुसार जिले में मतदाताओं की संख्या 14.73 लाख थी। इस मामले में चुनाव आयोग ने एआई के माध्यम से 2.35 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची जिला प्रशासन को सौंपी थी। जांच में आया कि एक ग्राम पंचायत में एक ही नाम के चार-चार लोग मौजूद हैं, लेकिन उनके पिता के नाम भिन्न-भिन्न हैं। कुछ लोगों ने दो-दो स्थानों पर मतदाता सूची में नाम अंकित कराया था। जांच के बाद डुप्टीकेट सूची से करीब 71 हजार लोगों के नाम सूची से हटाए गए। इधर जिला प्रशासन ने बीएलओ से डुप्लीकेट के अलावा सामान्य मतदाताओं का सत्यापन कराया। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के करीब 2.11 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। साथ ही 2.28 लाख नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए। 2021 की मतदाता सूची की तुलना में लगभग 18 हजार मतदाता वर्तमान समय में बढ़ गए हैं। आरोप है कि कुछ शादीशुदा महिलाओं के नाम कट गए हैं। कुछ लोगों ने आधार कार्ड का नंबर पूरा नहीं दिए थे। वहीं सदर, बिलारी, कांठ और ठाकुरद्वारा तहसीलों पर प्रतिदिन सौ से अधिक शिकायतें एसडीएम और अन्य अधिकारियों को मिली हैं। गांवों में चुनावी राजनीति की वजह से एक पक्ष नाम कटवाने और दूसरा पक्ष जोड़ने के लिए शिकायतें दिया है। अभी शिकायतें जिला स्तर पर सूचीबद्ध नहीं की गई हैं। एडीएम प्रशासन संगीता गौतम ने बताया कि उनके पास करीब 50 शिकायतें मिली हैं। इसके अलावा तहसीलों और ब्लॉक स्तर पर आपत्तियां आई हैं। 20 फरवरी तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण होगा। 16 मार्च तक सूची का कंप्यूटरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें