फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव : दो वोटों से जीतकर ओमकार बने नगलिया के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिले में रिक्त चल रहे चार ग्राम प्रधान पदों और एक बीडीसी सदस्य के लिए बृहस्पतिवार को मतगणना के साथ उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई। बिलारी, डिलारी व भगतपुर ब्लॉक में मतगणना के बाद नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों और कुंदरकी ब्लॉक में भी नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा गया।
विज्ञापन

बिलारी ब्लॉक की नगलिया शाहपुर, डिलारी ब्लॉक के चंदूपुरा व सरकड़ा करीम और भगतपुर के गांव बिलावाला में प्रधान पदों और कुंदरकी ब्लॉक के रामपुर मेंगन में क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या सात पर उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही थी। इनके लिए छह अगस्त को मतदान हुआ था। वहीं, बृहस्पतिवार को संबंधित ब्लॉक कार्यालय पर मतगणना हुई। जिसमें नगलिया शाहपुर में ओमकार सिंह को 642 वोट मिले और उन्होंने दो वोटों से जीत दर्ज की। वहीं, चंदपूरा में सलोनी ने 130, सरकड़ा करीम में रामसिंह ने 386 और बिलावाला गांव में नितिन कुमार ने 1009 वोटों से जीत दर्ज की। उधर, कुंदरकी में बाबू ने बीडीसी सदस्य के उपचुनाव में जीत दर्ज की। प्रत्याशी बाबू को 427 और अय्यूब के मिले 347 वोट मिले। बाबू ने 80 वोटों से क्षेत्र पंचायत सदस्य का उपचुनाव जीत लिया। कई वोटों पर अंगूठे के निशान लगे पाए गए। इसकी कारण 14 वोट निरस्त किए गए। प्रत्याशी बाबू की जीत पर उसके समर्थकों में खुशी ही लहर दौड़ गई और खुशी में मिठाई बांटी गई। मतगणना संपन्न होने पर निर्वाचन अधिकारी राम किशन ने बाबू को जीत का प्रमाण सौंपा ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें