मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के मोहन नगर में पेंटर ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
55 वर्षीय पेंटर नंद किशोर मझोला के मोहन नगर में किराये के मकान में रहता था। भतीजे राजेश ने पुलिस को बता कि मंगलवार को नंद किशोर शराब पीकर घर लौटे थे। इसके बाद अपने कमरे में गए । बुधवार सुबह लोगों ने रस्सी के सहारे उनका शव पंखे से लटका हुआ था। सूचना मिलने पर कांशीराम नगर में रहने वाले बड़े भाई रामकिशन आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।