संजय और राजेश मूंढापांडे के मातीपुर मैनी गांव निवासी थे। दोनों मुरादाबाद में ही काम करते थे। बुधवार दोपहर दोनों गुलर के पत्ते बेचने के लिए मुरादाबाद गए थे। रात करीब साढ़े दस बजे वह घर लौट रहे थे। इनकी बाइक मूंढापांडे क्षेत्र में दलपतपुर गांव के पास पहुंची। इसी दौरान पीछे से तेजी से आए कैंटर ने टक्कर मार दी थी।
इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और चालक को हिरासत में लिया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी दीपक मलिक ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।