नसीम शादी में बैंडबाजे की ठेली खींचने का काम करता था। सोमवार की रात मोहल्ला पुवाइया में बैंडबाजे के साथ बरात चढ़वाने गया था। रात साढ़े बारह बजे करीब बरात चढ़वाने के बाद ठेली लेकर लौट रहा था। नसीम बैंडबाजे की ठेली लेकर मेरठ-बदायूं हाईवे पर पहुंचा तो ठेली चालक स्टेयरिंग घूमाने के साथ ही झांक कर आगे देख रहा था की कहीं कोई वाहन तो नहीं आ रहा है। इसी दौरान बदायूं दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ठेली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक की टक्कर से ठेली चालक की गर्दन धड़ से अलग हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि नसीम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह घर की पूरी जिम्मेदारी संभालता था। नसीम का एक तीन साल का पुत्र और एक माह की पुत्री है। इस हादसे से उसकी पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।