फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: गन्ना लदा ओवरलोड ट्रक कार के ऊपर पलटा, सात लोग दबने से जख्मी.. पुलिस ने क्रेन मंगा बमुश्किल निकाला

Tue, 30 Jan 2024 04:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कांठ (मुरादाबाद)।

सार

कांठ इलाके में गन्ने से लदा ओवरलोड़ ट्रक कार के ऊपर पलट गया। इसमें कार सवार सात लोग दब गए। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन और लोगों की मदद के बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान कांठ-मुरादाबाद मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें भी लग गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद को निकाला गया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांठ में तेज रफ्तार गन्ना लदा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर बराबर से होकर गुजर रही कार के ऊपर पलट गया। कार में सवार बिजनौर के नगीना निवासी सात लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार मुरादाबाद में एक गमी में शामिल होकर लौट रहे थे।

विज्ञापन


छजलैट थाना क्षेत्र में कांठ-मुरादाबाद मार्ग स्थित गांव लदावली और कुचावली के बीच में सोमवार रात करीब 11 बजे अगवानपुर स्थित दीवान चीनी मिल में गन्ना ले जा रहा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पास से गुजर रही कार के ऊपर पलट गया।

हादसे में अर्टिका कार सवार बिजनौर के कस्बा नगीना के मोहल्ला कलालान निवासी मेहराज, शाहिस्ता पत्नी जमशीद, मोहल्ला कायस्त सराय के मेहताब, निगार अख्तर, नसरीन, इरशाद और ईशिहा घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलने पर छजलैट थानाध्यक्ष सतेंद्र शर्मा टीम के साथ पहुंचे और कड़ी मशक्कत करने के बाद पुलिस ने लोगों की मदद से कार में सवार लोगों को बाहर निकलवाया। सभी को 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

पुलिस ने तीन क्रेनों की मदद से ट्रक व गन्ने के नीचे दबी कार को भी निकलवाया। इस दौरान कांठ-मुरादाबाद मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें भी लग गई। थानाध्यक्ष छजलैट सतेंद्र शर्मा ने बताया कि कार सवार सभी लोग ठीक हैं कोई ज्यादा गंभीर घायल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें