डिलारी।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग ब्लॉक डिलारी की इकाई ने सेवा निवृत हुए शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों को अपने अनुभव साझा किए। संगठन की ओर से शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उन्हें एक शील्ड व शाल भेंट की गई। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सिंह और सरिता देवी ने किया। कार्यक्रम में ब्लाक संगठन मंत्री कुलजीत सिंह, हेला, पुष्पा देवी के अलावा ब्लॉक इकाई के पदाधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे।