फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ग्रामीण की भूमि पर जबरन निर्माण की शिकायत पर जांच के आदेश

Sat, 04 Jul 2026 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव पीलकपुर गुमानी में ग्रामीण की भूमि पर जबरन निर्माण की शिकायत पर एसडीएम ने पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने गांव के महिपाल सिंह के साथ इस बारे में एसडीएम से शिकायत की। शिकायत में कहा गया कि महिपाल सिंह और उनके भाइयों में बंटवारा हो गया था। बंटवारे के तहत हिस्से में आई कुछ भूमि पर महिपाल सिंह का मकान बना हुआ है। जबकि शेष खाली भूमि बराबर में है। महिपाल सिंह का आरोप है कि उसकी खाली पड़ी भूमि पर उसके दो भाई जबरन निर्माण कर रहे हैं। मना करने पर झगड़ा कर रहे हैं। शिकायत पर एसडीएम ने कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। एसडीएम से शिकायत करने वालों में मजदूर सभा के प्रीतम सिंह, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें